• Email Us : gfcoff@gmail.com
  • Call Us : 05842-222383

Event Details


ALL YOU WANT TO KNOW Event Details

Event Details


  • भारतीय सेना में प्रयक्त होने वाले अत्याधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी

    भारतीय सेना में प्रयक्त होने वाले अत्याधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी

    दिनांक: 15 अक्तूबर 2019
    गांधी फ़ैज़-ए-आम काॅलेज में आज नेशनल कैडेट कोर के सहयोग से 31 राजपूत बटालियन के सैन्य अधिकारियों ने भारतीय सेना में प्रयक्त होने वाले अत्याधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी लगाई। प्राचार्य प्रोफेसर जमील अहमद के साथ मेजर डाॅ0 नसीमुस्शान खां ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में भारत में निर्मित रायफल, मोर्टार एवं स्वचालित हन्सास रायफल आदि अत्याधुनिक हथियार प्रदर्शित किए गए, जिसे छात्र-छात्राओं ने भारी संख्या में देखा और सराहा। इस अवसर पर सैन्य अधिकारियों ने नेशनल कैडेट कोर के कैडेट्स को भारतीय सेना में भर्ती होने के टिप्स भी दिए।
    लेफ्टिनेंट रजनीश रंजन ने एन.सी.सी. कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि बी.ए., बी.एससी., बी.काॅम में 50 प्रतिशत अंक लाने वाले ‘सी’ सार्टिफिकेट व ‘बी’ ग्रेड वाले कैडेट भारतीय सेना में सीधी भर्ती के पात्र हैं। सेना में भर्ती होकर वे राष्ट्र की प्रत्यक्ष सेवा कर सकते हैं और समाज में गौरव हासिल कर सकते हैं।
    इससे पूर्व छात्र-छात्राओं को भारतीय सेना द्वारा किए गए विभिन्न युद्धों की डाॅक्यूमेंटरी दिखाई गई। साथ ही फौज में भर्ती होने की प्रक्रिया को लेकर विभिन्न सुविधाओं और जानकारियाँ की फिल्म भी प्रदर्शित की गईं।
    प्रदर्शनी में सूबेदार संजय कुमार, नायब सूबेदार दीवान सिंह, लांसनायक तन्मय घोष नायक जय प्रकाश, शिव अवतार, अजयदीप, हवलदार अनुराग, जोगेंद्र सिंह, सिपाही सिराजुद्दीन, मनोहर, जितेंद्र, माजिद हुसैन, कृष्णा का विशेष योगदान रहा।
    इससे पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर जमील अहमद ने सैन्य अधिकारियों का स्वागत किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन मेजर डाॅ0 नसीमुश्शान ख़ां ने किया। इस अवसर पर डाॅ0 आमिल उस्मानी, डाॅ0 नईमुद्दीन सिद्दीक़ी, डाॅ0 मोहम्मद साजिद ख़ान आदि उपस्थित रहे।


    प्राचार्य
    (प्रो0 जमील अहमद)
    गांधी फ़ैज़-ए-आम काॅलेज,
    शाहजहांपुर

    Posted by GF College / Posted on Oct 15, 2019

All Rights Reserved © GF College | Maintain By Green Enterprises